Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur शहीदों के बलिदान के बदौलत ही आज हम आज़ादी का आनंद उठा...

शहीदों के बलिदान के बदौलत ही आज हम आज़ादी का आनंद उठा रहे हैं: जावेद खान

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़) । शिव सेना सर्व धर्म पार्टी की तरफ से जिला प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को उनके शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौंक में श्रद्धांजति अर्पित की गई। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि युवाओं को शहीदों की सोच से प्रेरणा लेते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलते हुए देश को आगे ले जाना चाहिए।

Advertisements

इस अवसर पर हरजिंदर सिंह जिला चेयरमैन ने कहा कि आज जो हम आज़ादी का आनंद उठा रहे हैं उसके लिए हमारे हज़ारों शहीदों ने अपने जीवन क बलिदान दिये हैं, इस लिए हमें इस आज़ादी की कीमत समझनी चाहिए। युवाओं को नशों से दूर रह कर खेलों में शामिल हो कर देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए तथा इस आज़ादी की हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर शहरी प्रधान पास्टर जॉनसन, शहरी यूथ प्रधान जग्गा पहलवान, सीनियर नेता गुरजीत सिंह बिल्ला, वार्ड न0 20 प्रधान संजीव कुमार, राहुल बाबा, जगतार सिंह, लाडी, जानी, बलजीत सिंह, काका, संदीप कुमार, लवप्रीत, महिला मंडल जिला प्रधान संतोष कुमार, जिला सचिव हरजीत कौर, शहरी प्रधान सपना, न्यू कॉलोनी चौहाल प्रधान मनजीत कौर, राजन, दीपक, प्रभजोत, आकाश तथा भारी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here