Thursday, October 15, 2026
Home Latest स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया: होशियारपुर की चुनाव प्रक्रिया संपन्न, करण सैनी बने...

स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया: होशियारपुर की चुनाव प्रक्रिया संपन्न, करण सैनी बने अध्यक्ष

Karan-saini-elected-president-Student-Union-India-Congress-Hoshiarpur-Punjab-MLA-Arora-Congrates.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया पंजाब स्टेट के संगठनात्मक चुनाव के तहत होशियारपुर में जिला कांग्रेस भवन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस मौके पर युवाओं ने बढ़चढ़ कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने चुनाव प्रक्रिा में भाग लेकर अपने प्रतिनिधियों के पक्ष में वोट किए। बाद दोपहर 3 बजे तक चली चुनाव प्रक्रिया का परिणाम करीब एक घंटा बाद ही घोषित कर दिया गया, जिसमें होशियारपुर से करण सैनी को स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया, होशियारपुर का प्रधान पद का विजेता घोषित किया गया।

Advertisements

करण सैनी के चुनाव जीतने पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पवन आदिया, विधायक डा. रजनीश बब्बी, विधायक संगत सिंह गिलजियां, विधायक डा. राज कुमार एवं विधायक अरुण डोगरा के अलावा पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उसे बधाई दी और पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की प्रेरणा दी।

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के प्रति बढ़ा है युवाओं का विश्वास: विधायक अरोड़ा

इस अवसर पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने विशेष तौर से पहुंच कर करण सैनी व बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने और शांतमयी ढंग से प्रक्रिया पूरी होने पर सभी को बधाई दी। विधायक अरोड़ा ने बताया कि करण सैनी जोकि कांग्रेसी की वरिष्ठ नेत्री कृष्णा सैनी का बेटा है के स्टूडैंट यूनियन ऑफ इंडिया, होशियारपुर का विजेता बनने से बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े युवाओं की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि माननीय सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में पार्टी पहले से काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है तथा वह दिन दूर नहीं जब केन्द्र में भी कांग्रेस का परचम फहराएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच और पार्टी में प्रत्येक कार्य संवैधानिक तरीके से होने से युवा बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जुड़े हैं और उनका विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने पार्षद कृष्ण सैनी, करण सैनी और समस्त युवाओं को कांग्रेस की नीतियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here