
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू का चांदी का ब्रेसलेट पुरानी तहसील से गौरा गेटा आते हुए रास्ते में कहीं गिर गया। उन्होंने अपील की है कि अगर किसी को उनका चांदी का ब्रेसलेट मिले तो लौटा दिया जाए तथा ब्रेसलेट लौटाने वाले को गुप्त इनाम भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उन्हें सायं करीब 4 बजे कचहरी जाना पड़ा था तथा जब वह पुरानी कचहरी से गौरां गेट कीतरफ गए तो गौरांगेट पहुंचकर उन्होंने देखा कि उनका ब्रेसलेट हाथ में नहीं है। उन्होंने अपील की कि अगर ब्रेसलेट किसी को मिले तो वह उनसे संपर्क करके लौटा दे।












