Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh मोरिंडा बेअदबी कांड के दोषियों के लिए मिसाली सजा यकीनी बनाई जायेगी:...

मोरिंडा बेअदबी कांड के दोषियों के लिए मिसाली सजा यकीनी बनाई जायेगी: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोरिंडा में गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुयी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना पर गहरे दुख का प्रगटावा करते हुये कहा कि इस घृणित अपराध के दोषियों को मिसाली सजा यकीनी बनाई जायेगी।

Advertisements

इस घटनाक्रम पर नज़र रख रहे मुख्यमंत्री ने इसको दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना बताया, जिससे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में विश्वास रखने वाले हरेक व्यक्ति के मन को ठेस पहुंची है। उन्होंने लोगों को संयम बरतने की अपील करते हुये कहा कि इस तरह की घिनौनी वारदातों को अंजाम देने वाले दोषियों के विरुद्ध मिसाली कार्यवाही यकीनी बनाई जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर व्यक्ति के लिए सर्वोच्च हैं और किसी को भी राज्य की अमन शांति को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही डी. जी. पी. को इस मामले की जांच में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं जिससे दोषियों को कानून अनुसार बनती सजा दी जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने राज्य के कोने-कोने में चौकसी बड़ा दी है। भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी व्यक्ति ऐसी हरकतों के द्वारा राज्य की अमन-कानून की स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी। राज्य में अमन-कानून की स्थिति कायम रखने के लिए लोगों से पूर्ण सहयोग की माँग करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को प्रगतिशील, शांतमयी और खुशहाल राज्य बनाने के लिए आपसी सदभावना, शांति और भाईचारक सांझ की जड़ों को मज़बूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here