Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने महान मुक्केबाज कौर सिंह के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री ने महान मुक्केबाज कौर सिंह के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पूर्व ओलंपियन और महान मुक्केबाज कौर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिन्होंने आज सुबह कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

Advertisements

शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कौर सिंह ने बॉक्सिंग के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि संगरूर के गांव खनाल खुर्द की कौर सिंह ने बॉक्सिंग की दुनिया में सितारे की तरह चमकते हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। भगवंत मान ने कहा कि इस दिग्गज मुक्केबाज ने ओलंपिक खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। सीएम ने कहा कि कौर सिंह का जीवन व योगदान नए उभरते खिलाडिय़ों को कड़ी मेहनत करने और खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here