पंजाब को लूटने वाले भूल गए कि “महिंदर मास्टर दा मुंडा वी हैगा”, सिंहपुर में खूब बरसे सीएम मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। जिला होशियारपुर की तहसील मुकेरियां के तहत पड़ते गांव सिंहपुर में महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपाक्षी पार्टियों पर खूब निशाने साधे। एक के बाद उन्होंने बात-बात पर पंजाब पर राज कर चुकी पार्टियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब इनका राज होता था (कांग्रेस, अकाली व भाजपा पर निशाना) तो यह बड़े-बड़े महलों में अंदर से कुंडी लगाकर बैठ जाया करते थे। लेकिन पंजाब की जनता ने बाहर से कुंडी लगा दी और कहा कि अब बैठे रहो अंदर ही। सीएम मान ने कहा कि पंजाब को लूटने वालों से एक-एक रुपये का हिसाब लिया जाएगा। भले ही वह कितना भी बड़ा नेता या बिजनसमैन ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटने वाले भूल गए कि “महिंदर मास्टर दा मुंडा वी हैगा” और देख लो आज “महिंदर मास्टर दा मुंडा” आ खड़ा तुहाडे सामणे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को पंजाब बनाएंगे, इसे कैलीफोरनिया या लंदन बनाने की जरुरत नहीं है। विदेशों यहां आया करेंगे, एेसी व्यवस्था करेंगे। जनता के काम आना सरकार का काम है, जनता को लूटना सरकार का काम नहीं है।

Advertisements

देखों कैसे रुल बना डाले कि आठवीं तक किसी बच्चे को फेल ही नहीं करना…

सीएम मान ने कहा कि देखो पहले की सरकारों ने क्या व्यवस्था बनाई कि आठवीं तक किसी बच्चे को फेल ही नहीं करना, यानि कि बच्चे का पता ही न चल सके कि वह किस विषय में कमजोर है। उन्होंने कहा कि जब बच्चा नौंवी में जाता था या दसवीं में होता था तो वह फेल हो जाता था। ये लोग यही चाहते थे कि यह गरीब जनता के बच्चे फेल होते रहें और फिर इन्हें लगा दिया जाता था आटा दाल स्कीम में, कि पढ़ कर आगे बढ़ने की बजाए आटा दाल का ही इंतजार करते रहो। लेकिन अब पंजाब बदल रहा है और जनता के सपनों के पंजाब को आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। इसलिए सरकार ने शिक्षा और सेहत दोनों पर काम करना शुरु कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here