सर्किट हाउस में शायर कंवर इकबाल ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा से की मुलाकात

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। राष्ट्रीय कवि कंवर इकबाल सिंह प्रधान सृजना केंद्र, विरसा विहार कपूरथला ने सर्किट हाउस कपूरथला में पंजाब के वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा से विशेष मुलाक़ात के दौरान सृजना केंद्र के नव प्रकाशित काव्य संग्रह “कलर्स ऑफ़ क्रिएशन” को बड़े आदर के साथ भेंट किया। उन्होंने विगत 35 वर्षों से लगातार सक्रिय क्षेत्र के साहित्यकारों के सरमौर साहित्यिक संगठन द्वारा लंबे समय से की जा रही साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में विस्तार सहित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा समय-समय पर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम, कवि दरबार, रूबरू कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं गीत गजल गायन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है साथ ही साहित्य की विभिन्न विधाओं की कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है।

Advertisements

केंद्र के अध्यक्ष कंवर इकबाल सिंह ने कहा कि इस विश्व प्रसिद्ध संस्था ने कई प्रसिद्ध लेखक दिए हैं। उन्होंने मंत्री से कहा कि राज्य सरकार बधाई की पात्र है, जो मातृभाषा पंजाबी के प्रचार-प्रसार के लिए अच्छा प्रयास कर रही है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि पंजाब सरकार द्वारा पंजीकृत संस्थानों और पुस्तकालयों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के अनुसार साहित्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए अनुदान दिया जाए। चीमा साहब ने वादा किया कि वह जल्द ही आपके अनुरोध को सांस्कृतिक मामलों के मंत्री माननीय अनमोल गगन मान के ध्यान में लाएंगे। मंत्री ने सृजना केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस समय केन्द्र के प्रधान शायर कंवर इकबाल सिंह के साथ सरदार गुरपाल सिंह इंडियन चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह थिंद और डॉक्टर कुलविंदर सिंह मोजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here