
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कार्निया ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी की बैठक प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में वैष्णो धाम स्थित कार्यालय भरवाई रोड, होशियारपुर में हुई। इस मौके पर चेयरमैन जेबी बहल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिनमें रोटरी क्लब होशियारपुर से प्रधान योगेश चंद्र, अरोड़ा महासभा के प्रधान रवि मनोचा व विनोद रलहण, समाज सेवी वरुण शर्मा आशु उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ रही है तथा उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश को अंधेपन से मुक्ति मिल जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस पुण्य के कार्य के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा कि जिसने नेत्रदान का प्रणपत्र भरा होता है वह जिते-जी तो पुण्य कमाता ही है साथ ही मरणोपरांत जब उसकी आंखें किसी को लगाई जाती हैं तो उससे मिलने वाली दुआएं भगवान के आशीर्वाद से कम नहीं व उसका जन्म-जन्म संवर जाता है। श्री अरोड़ा ने कहा कि सोसायटी द्वारा समय-समय पर लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरुक करने हेतु प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिवस एवं सालगिरहा पर नेत्रदान करने के प्रणपत्र भी भरें। उन्होंने उपस्थित क्लबों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने-अपने क्लबों में नेत्रदान के प्रति जागरुकता सैमीनार लगाए ताकि देश से अंधेपन को दूर करने का प्रयास किया जा सके क्योंकि नेत्रदान करने वाले व्यक्ति कम मात्रा में हैं और अंधेपन का शिकार लोग ज्यादा है। श्री अरोड़ा ने बताया कि अब तक 3800 के करीब लोगों को रोशनी प्रदान करवाई जा चुकी है जिसमें 6 माह से लेकर 8 माह तक के बच्चे भी शामिल है। इस अवसर पर जे.बी बहल ने बताया कि पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी लोगों में नेत्रदान के प्रति काफी जागरुकता आई है तथा वहां भी कार्नियां ब्लाईडनेस को खत्म करने के लिए लोगों का सहयोग मिलना शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि नेत्रदान के प्रति जागरुकता से ही कार्निया ब्लाईडनेस को दूर किया जा सकता है। जे.बी बहल ने कहा कि नेत्रदान ही एक ऐसा दान है जिसे हमें मरणोपरांत करना होता है तथा इससे करने से व्यक्ति दुनिया से जाते समय भी मानव सेवा को समर्पित रहता है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को रोटरी आई बैंक की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कुलदीप राए गुप्ता, प्रिंसीपल डी.के शर्मा, रजिंदर मोदगिल, विजय अरोड़ा, जसवीर सिंह, तरसेम मोदगिल, अमित नागपाल, तरुण सरीन, तमन्ना बाबू व अन्य उपस्थित थे।











