Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh मीत हेयर द्वारा कंडी क्षेत्र के 7 डैमों के जल वितरण ढांचे...

मीत हेयर द्वारा कंडी क्षेत्र के 7 डैमों के जल वितरण ढांचे की कायाकल्प के लिए 5.72 करोड़ रुपए मंज़ूर  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में जल के वितरण को और अधिक बेहतर एवं सुचारू बनाने के लिए की जा रही कोशिशों के अंतर्गत जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जल संसाधन विभाग, होशियारपुर के एरिया डैम सर्कल के अधीन आने वाले कंडी क्षेत्र के 7 डैमों के जीर्णोद्धार के लिए 5.72 करोड़ रुपए की राशि मंज़ूर की है।  

Advertisements

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि कंडी क्षेत्र के मौजूदा 7 कम जल स्तर वाले डैम जैसे सलेरां डैम, परच डैम, पटियारी डैम, थाना डैम, जैंती डैम, सिसवां डैम और मिजऱ्ापुर डैम, जहाँ यह डैम शिवालिक पहाडिय़ों के बरसाती पानी से निपटने के लिए और कंडी क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा प्रदान करते हैं, वहीं सुचारू जल वितरण प्रणाली के द्वारा इस क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए भी अहम भूमिका निभाते हैं।  

मीत हेयर ने आगे कहा कि इन 7 डैमों की वितरण प्रणाली रख-रखाव ना होने के कारण ठप्प पड़ी है, जिस कारण कंडी क्षेत्र के इन 7 डैमों के अधीन आने वाले क्षेत्रों की सिंचाई नहीं हो रही है। एयर कम्प्रेशर की मदद से 7 डैमों की जल वितरण नेटवर्क प्रणाली को खोलकर कार्यशील बनाने के लिए एक प्रोजैक्ट तैयार किया गया है। जल संसाधन मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार पंजाब में सिंचाई ढांचे को मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को नहरी पानी पहुँचाने के लिए बेहतर नेटवर्क तैयार कर रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here