Saturday, October 31, 2026
Home Latest जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

आदमपुर/जालंधर ( द स्टैलर न्यूज़)। लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लंबे समय से लटक रहा जालंधर- आदमपुर-होशियारपुर सड़क का निर्माण कार्य आज शुरू करवाया और इस प्रोजैक्ट पर 13.74 करोड़ की लागत आयेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के लोगों के लिए आज का दिन ‘ऐतिहासिक दिन’ है क्योंकि इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस प्रोजैक्ट को पूरा करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है क्योंकि इससे जालंधर शहर से होशियारपुर जाने वाले लोगों और माता चिंतपुरनी के पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जाने वालों और अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट मुकम्मल होने से इस क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को भी उपयुक्त बढ़ावा मिलेगा।

Advertisements

13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य सितम्बर तक होगा मुकम्मल

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस सड़क का काम शुरू होना राज्य सरकार की लोगों के साथ किये वादे को पूरा करने के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने चाहे जालंधर से नये सांसद सुशील कुमार रिंकू का शपथ उठाना अभी बाकी है परन्तु सड़क का काम शुरू भी हो चुका है। भगवंत मान ने कहा कि सड़क का निर्माण सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए अपना वायदा पूरा किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस सड़क के निर्माण के लिए गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करते समय उच्च गुणवत्ता के मानक की पालना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह स्वयं भी इस प्रोजैक्ट की प्रगति का जायज़ा लेते रहेंगे जिससे काम को समय पर पूरा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here