मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा रणजीत सागर डैम क्षेत्र को टूरिज़्म हब के तौर पर विकसित करने के मुख्यमंत्री के विज़न की सराहना

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से रणजीत सागर डैम के आसपास को पर्यटन स्थान में बदलने के फ़ैसले की सराहना की है। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री ने गुरूवार को रणजीत सागर डैम क्षेत्र के दौरे दौरान धार कलाँ ब्लाक को प्रमुख पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की अपनी सोच का प्रगटावा किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समूचे क्षेत्र के विकास के लिए एक व्यापक मसौदा तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।

Advertisements

इस सम्बन्ध में और ज्यादा जानकारी देते हुये पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में मौजूद कुदरती स्रोतों के भंडारण को मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि रणजीत सागर डैम क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए राज्य सरकार की दूरदर्शिता पर्यटन के द्वारा आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने की वचनबद्धता को दर्शाती है। मंत्री ने उम्मीद जतायी कि यह प्रोजैक्ट जल्द ही पूरा हो जायेगा और देश भर के सैलानियों को आकर्षित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here