Sunday, October 25, 2026
Home Education श्रीमती पीडी आर्य स्कूल की छात्राओं अच्छे अंकों के साथ पास की...

श्रीमती पीडी आर्य स्कूल की छात्राओं अच्छे अंकों के साथ पास की 10वीं की परीक्षा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीमती पीडी आर्य महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शानदार एवं शतप्रतिशत रहा। स्कूल प्रिंसिपल टिमाटनी आहलुवालिया ने बताया कि सभी छात्राएं अच्छे अंक लेकर उतीर्ण हुईं। उन्होंने बताया कि वंदना पुत्री भाग चंद ने 80 प्रतिशत, निकिता बीटन पुत्री ओम प्रकाश ने 79.6 प्रतिशत तथा मुस्कान पुत्री बलबीर सिंह ने 78.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

प्रिंसिपल आहलुवालिया ने छात्राओं का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी।

इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार ने प्रबंधक कमेटी की तरफ से छात्राओं और उनके माता-पिता एवं स्टाफ को बधाई देते हुए छात्राओं को भविष्य में और भी मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी ताकि वह और भी अच्छे अंक लेकर उतीर्ण होकर माता-पिता, अध्यापकों और स्कूल का नाम रोशन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here