स्कूल बैग योजना रोकने पर अर्चना चौहान ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुजानपुर अर्चना चौहान ने प्रदेश कांग्रेस  सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले तो प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि निशुल्क वर्दी नहीं दी जाएगी। मगर अब तो प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने वाली योजना पर रोक लगा दी है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों के साथ धोखा कर रही है। अर्चना के मुताबिक जब जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है उन्होंने सामान्य वर्ग के साथ धोखा ही किया है।

Advertisements

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को निशुल्क बैग देने की योजना के ऊपर रोक लगा दी है। एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है क्योंकि आम घर से आने वाले विद्यार्थियों को इस योजना का भरपूर लाभ मिलता था मगर प्रदेश कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा आम लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर कर प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ विरोध करने से गुरेज नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here