भ्रष्टाचार खत्म करने के झूठे प्रचार पर जनता का करोड़ों रुपए खर्च करना सबसे बड़ा भ्रष्टाचार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, सतीश बावा, द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो के साथ सभी अखबारों में तथा लाखों की गिनती में पूरे पंजाब भर में लगाए गए होर्डिंग से आम आदमी पार्टी की सरकार झूठा तथा खोखला प्रचार कर रही है, कि पंजाब भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। सरकार का कहना है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों पर 300 से अधिक केस दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी सरकार में भ्रष्टाचार के केसों में पकड़े जाने पर केस दर्ज करने की ऐसी कार्रवाईया पहले भी होती रही है, परंतु इसके प्रचार के लिए जनता की खून-पसीने की कमाई के करोड़ों रुपए मुख्यमंत्री व आम सरकार की पार्टी की छवि चमकाने के लिए कभी खर्च नहीं किए। ऐसा करना अपने आप में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की गई थी जो कि आमतौर पर बंद ही मिलती है परंतु फिर भी जानकारी के अनुसार उसमें 3 लाख से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। इस हिसाब से दर्ज केसों की गिनती शिकायतों की मात्र 1% से भी कम बनती है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब की जनता भ्रष्टाचार से त्राहि-त्राहि कर रही है। लोगों द्वारा सबूत देखकर आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के मामले में फंसाए गए उनके 2 मंत्रियों व 2 विधायकों को लगातार बचाने की कोशिश कर रही है। सूद ने  दावा किया कि भगवंत  मान स्वयं एक आम आदमी की तरह लाइन में लगकर किसी तहसील व अन्य दफ्तरों में बिना पैसों के काम करवा कर दिखाए तो उन्हें खुद पता चल जाएगा कि भ्रष्टाचार पर कितनी नकेल पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here