Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh मंत्री अनमोल गगन मान ने बीएनबी, होमस्टे और फार्मस्टे पर्यटन को बढ़ावा...

मंत्री अनमोल गगन मान ने बीएनबी, होमस्टे और फार्मस्टे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हितधारकों के साथ की कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने और पर्यटन विकल्पों के रूप में बीएनबी, फार्मस्टे और होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान की अध्यक्षता में एक दिन पहले इस क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ चंडीगढ़ में एक सम्मेलन आयोजित किया गया था।
इस संबंध में और जानकारी देते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, श्रम, आतिथ्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि पंजाब में और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य में उपलब्ध होमस्टे और फार्मस्टे विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पर्यटन उद्यमियों के साथ एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी।
मंत्री ने उद्योग के पेशेवरों, होमस्टे और फार्मस्टे संचालकों एवं विभिन्न पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधियों के सामने आने वाली समस्याओं को स्वीकार किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि इन समस्याओं को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पर्यटन हितधारकों को आने वाली समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह एवं प्रबंधक सांख्यिकी शीतल बहल सहित पर्यटन से जुड़े अन्य हितधारक भी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here