हॉकी कोच राणा की मेहनत लाई रंग, होशियारपुर हॉकी की दो लड़कियों का नैशनल टीम में हुआ चयन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी की टीम की दो लड़़कियां का नैशनल टीम में चयन हुआ है। जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व टीम कोच रणजीत सिंह राणा ने बताया कि अकादमी की दो हॉकी खिलाड़ी अलका व श्वेता आज अमृतसर कैंप के लिए रवाना हुई है। जिनका उड़ीसा में होने वाले हॉकी मैच के लिए चयन हुआ है।

Advertisements

श्री राणा ने कहा कि 20-25 वर्ष बाद दोबारा ऐसा हुआ है कि होशियारपुर की हॉकी की टीम के खिलाड़ी बाहर खेलने जा रहे हैं जिस पर उन्हें बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि आज होशियारपुर के हॉकी को प्यार करने वाले लोगों का सहयोग तथा बच्चों का हॉकी के प्रति लगाव और उनके द्वारा करवाई जाने वाली खिलाडिय़ों को मेहनत आज रंग लाई है कि उनके बच्चे आज नैशनल टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here