Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur आज्ञापाल साहनी ने अपनी टीम के साथ मेरा बाबा नानक फिल्म के...

आज्ञापाल साहनी ने अपनी टीम के साथ मेरा बाबा नानक फिल्म के कलाकारों को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। मेरा बाबा नानक फिल्म के सभी कलाकारों, लेखक, निर्देशक, हीरो, एक्टर एवं एक्ट्रेस के साथ साथ बाकी कलाकारों का होशियारपुर पहुंचने पर सरबत दा भला ट्रस्ट होशियारपुर इकाई के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी द्वारा अपनी टीम के साथ स्वागत किया गया। ट्रस्ट के कार्यालय में हुए एक भव्य समागम में यहां पूरी टीम के विचार सुनने को मिले, वहीं होशियारपुर के स्टार कलाकार अनमोल राजा ने भी अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करते हुए, वाहवाही लूट ली। लेखक एवं निर्देशक अमन मीत सिंह सहोता ने बताया कि यह एक पारिवारिक फिल्म है।

Advertisements

जिसे देखकर आपकी आंखों में बार-बार आंसू आएंगे। माता-पिता एवं बुजुर्गों की यही सीख रही है कि गुरु घर से जुड़े रहना चाहिए‌। इस मौके अन्य के अलावा इशपुनीत सिंह साहनी, जनरल जे एस ढिल्लों, मनजीत सिंह जंडा राकेश भार्गव, मेघा, गुरशरण ढिल्लों के साथ साथ फिल्म के सभी कलाकार, एक्टर विक्रमजीत विर्क, एक्ट्रेस हर्ष जोत कौर तूर, महावीर भुल्लर, हरप्रीत बैंस, रणदीप भंगु, मलकीत रौनी, गुरसेवक सिंह के साथ-साथ विरेंदर एवं ब्रह्म शंकर जिंपा कैबिनेट मंत्री पंजाब के पीए शानू भी उपस्थित थे। इस मौके पूरी टीम को सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here