
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रशासन की तरफ से प्रमुख समाजसेवी सेठ नवदीप अग्रवाल का सम्मान किया गया। उन्हें यह सम्मान माता चिंतपूर्णी के मेले दौरान सफाई व्यवस्था में बहुमूल्य सहयोग एवं अन्य सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान देने के लिए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने भेंट किया।

इस अवसर पर विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा, जिलाधीश आशिका जैन तथा एसएसपी संदीप मलिक भी मौजूद थे।












