Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 को जिलाधीश को सौंपा जाएगा...

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 को जिलाधीश को सौंपा जाएगा मांगपत्रः प्रधान बंटी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गौसेवा मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी महाराज की अगुवाई में 27 जुलाई को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत मांगपत्र भेंट किया जाएगा। इससे पहले श्री हिन्दू गौरक्षिणी सभा द्वारा संचालित गौशाला में श्रीविजय मंत्र का जाप सुबह 8 से सवा 9 बजे तक किया जाएगा और इसके बाद सभी गौसेवकों द्वारा एकत्रित होकर जिलाधीश कार्यालय की तरफ कूच किया जाएगा।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए गौशाला के प्रधान विश्वनाथ ओहरी बंटी ने बताया कि महामंत्र के जाप के उपरांत सभी सनातन प्रेमियों द्वारा सुबह 11 बजे जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर गौ संरक्षण के लिए मांगपत्र दिया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वह समय पर गौशाला पहुंचकर महामंत्र जाप में भाग लें तथा जो लोग यहां नहीं पहुंच सकते वह 11 बजे से पहले मिनी सचिवालय पहुंचें ताकि गौसेवा अभियान को आगे बढ़ाया जा सके तथा गऊ माता के संरक्षण हेतु सरकारें कड़े कदम उठाने को मजबूर हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here