
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से कारगिल विजय के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिस तरह 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेना ने अपनी महान वीरता एवं पराक्रम का परिचय देते हुए कारगिल की चोटियों को दुश्मनों से मुक्त करवाकर भारतीय तिरंगा लहराया था, उसके लिए हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में कठिन परिस्थितियों में जिस तरह भारतीय सेना ने पाक संयुजित आतंकवादियों व पाक सैनिकों को मार गिराया व भागने के लिए मजबूर किया, उसके लिए पूरे विश्व में भारतीय सेना का सम्मान बढ़ा है।

यूथ सिटीजन कौंसिल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को किया नमन
डा. घई ने कहा कि आज भारतीय सेना विश्व की सबसे संपन्न एवं बड़ी सेना के रुप में विख्यात है तथा कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों व उनके परिवारों का हर देशवासी सदैव ऋणि रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय को अपनी सेना व देश के लिए तन-मन-धन से समर्पित होकर देश की एकता व अखण्डता के लिए आगे बढ़कर काम करना होगा। इस मौके पर कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने कारगिल शहीदों को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए सदैव तैयार रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस वीरता से कारगिल में भारतीय सेना ने दुश्मनों को मार गिराया उसके लिए सेना की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
कारगिल विजय दिवस पर कौंसिल के समूह कार्यकर्ताओं ने दे मिनट का मौन रखकर कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट किए। इस अवसर पर कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा के अलावा मोहित संधू, जगदीश मिन्हास, अशोक गोल्डी, राज कुमार शर्मा, विक्रांत शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, डा. वशिष्ट कुमार, पं. वकील तिवारी, जसवीर सिंह, प्रिंस कुमार, अरुण कुमार, हरप्रीत सिंह, गौरव बेदी, शुभम ठाकुर, वनीत पटियाल, बादल सिंह, करण कुमार, बबलू, मनोज कुमार, गर्वदीप, पलविंदर टीनू आदि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।












