Tuesday, October 27, 2026
Home Latest रूपनगर में एनसीसी के सेना प्रशिक्षण शिविर ATC-55 की शुरुवात

रूपनगर में एनसीसी के सेना प्रशिक्षण शिविर ATC-55 की शुरुवात

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। रूपनगर में स्थित एन सी सी ट्रेनिंग स्कूल में 23 पंजाब बटालियन एन सी सी में सेना प्रशिक्षण शिविर ATC-55 की शुरुआत की गयी। यह कैंप 05 जून से 15 जून 2023 तक चलेगा यह सेना प्रशिक्षण शिविर कैंप कमांडेंट कर्नल टी वाई एस बेदी एवं डिपुटी कैंप कमांडेंट कर्नल एल के अग्रवाल की देखरेख में चल रहा है।

Advertisements

इस कैंप में 23 पंजाब बटालियन एन सी सी, रूपनगर के अधीन आने वाली 14 सीनियर एवं 27 जूनियर इंसीट्युट के 500 कैडेट्स भाग लेंगे। एन सी सी ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण के साथ साथ पिछले काफी समय से पंजाब लोक निर्माण विभाग के सहयोग से निर्माण और मरम्मत का कार्य भी चला हुआ था। जिससे कैडेट्स के रहन सहन के स्तर को उच्च कोटि का बनाने में और बेहतर प्रशिक्षण देने में सफलता मिली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here