
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि धुंध के चलने जो ट्रेनें रद्द कर दी गई थी, लेकिन अब वह ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ने लगी है। जानकारी के अनुसार धुंध के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं जिनमें से अब 6 ट्रेनें फिर से बहाल कर दी गई हैं। जाट दुरंतो एक्सप्रेस (12265) 4 मार्च से शुरू हो चुकी है। उक्त ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला और जम्मू तवी स्टेशन के बीच चलती है। शालीमार मालानी एक्सप्रेस (14661) 6 मार्च से शुरू पटरियों पर दौड़ने लगी है। उक्त ट्रेन बाड़मेर से जम्मू के बीच का सफर तय करती है। यह ट्रेन पूरे हफ्ते चलती है। उक्त ट्रेन बाड़मेर स्टेशन से चलकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचती है। बीच में ट्रेन दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और जालंधर कैंट जैसे मेन स्टेशनों पर भी रूकती है।

गाजीपुर सिटी श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (14611) 6 मार्च से फिर से चलनी शुरू हो गई है। उक्त ट्रेन बाड़मेर से जम्मू के लिए चलती है। यह ट्रेन हफ्ते के सिर्फ एक दिन ही चलती है। उक्त ट्रेन गाजीपुर सिटी स्टेशन से चलकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचती है। बीच में ट्रेन लखनऊ, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट और पठानकोट जैसे कई स्टेशनों पर भी ठहरती है।
जम्मू-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12470) 7 मार्च यानि आज से पटरी पर दौड़ेगी। उक्त ट्रेन बाड़मेर से जम्मू के लिए चलती है। यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को ही चलती है। उक्त ट्रेन गाजीपुर सिटी स्टेशन से जम्मू तवी स्टेशन तक का सफर तय करती है। बीच में ट्रेन बरेली, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट और पठानकोट कैंट जैसे कई स्टेशनों पर भी ठहरती है। कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस (14503) 28 फरवरी से फिर से शुरू की गई है। उक्त ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से चलकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचती है। यह ट्रेन हफ्ते में 2 बार ही चलती है।











