
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में चुनाव ड्यूटी में लगे बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस बडगाम जिले में खाई में गिर गई। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हो गए। मृतकों की पहचान दयानंद, राम अजादिया सिंह व सुखबासी लाल के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पताल में भार्ती करवाया गया है। जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि ब्रेल वत्रहेल गांव के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है।











