Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर शुरू हुई विशेष मुहिम के बाद ऐनडीपीऐस एक्ट...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर शुरू हुई विशेष मुहिम के बाद ऐनडीपीऐस एक्ट के अंतर्गत 11147 ऐफआईआरज़ दर्ज

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): नशों की बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई निर्णायक जंग को लगभग एक साल पूरा होने वाला है। इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई 2022 से अब तक 2132 बड़ी मछलियों सहित 14952 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने कुल 11147 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 1313 कमर्शियल मात्रा से सम्बन्धित हैं।

Advertisements

पुलिस हैडक्वाटर के इंस्पेक्टर जनरल सुखचैन सिंह गिल, जो सोमवार को यहाँ एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन कर रहे थे, ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य भर से नशा प्रभावित इलाकों में संवेदनशील रूटों पर नाके लगाए और घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान चला के 987. 75 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इसके इलावा, पंजाब पुलिस की टीमों से तरफ से गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिससे सिर्फ़ 11 महीनों में हेरोइन की कुल बरामदगी 1135.25 किलोग्राम हो गई है।

हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के इलावा, आई. जी. पी. ने बताया कि पुलिस ने राज्य भर में से 731 किलो अफ़ीम, 840.76 किलो गाँजा, 350.40 क्विंटल भुक्की और 62.49 लाख गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ शीशियां बरामद की हैं। पुलिस ने इन 11 महीनों में पकड़े गए नशा तस्करों के पास से 11.83 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।

इस दौरान साप्ताहिक जानकारी देते हुए आईजीपी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में, पुलिस ने 234 ऐफआईआरज़, जिनमें 31 कमर्शियल मात्रा से सम्बन्धित हैं, दर्ज करके 308 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है और 33.73- किलोग्राम हेरोइन, 13.90-किलो अफ़ीम, 16.12 किलो गाँजा, 5.85 क्विंटल भुक्की, 39004 गोलियां/कैपसूल/टीके/फार्मा ओपीऔडज़ की शीशियों के इलावा 10.48 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।

उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में 10 अन्य भगौड़े ऐनडीपीऐस मामलों में गिरफ़्तार किये जाने से 5 जुलाई, 2022 को पीओज़/ भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के बाद गिरफ़्तारियों की कुल संख्या अब 906 तक पहुँच गई है।

ज़िक्रयोग्य है कि डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/ऐसऐसपीज़ को सख़्त हिदायतें दीं थीं कि वे हरेक मामले में, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से सम्बन्धित अगली-पिछली कड़ियों की बारीकी से जांच करें, चाहे उनके पास से मामूली मात्रा में भी नशा बरामद हुआ हो।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस की तरफ से सरहदी राज्य में से नशों की बीमारी पर नकेल कसने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है। डीजीपी ने सभी सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को सख़्ती से हुक्म दिए हैं कि वे उन सभी हॉटसपाटस की शिनाख़्त करें जहाँ नशों का रुझान है और उनके अधिकार क्षेत्रों में सभी बड़े नशा तस्करों की पहचान की जाये। उन्होंने पुलिस मुखियों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाये जिससे उनके नाजायज पैसे को बरामद किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here