योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर: मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में मंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। चब्बेवाल, गढ़शंकर, होशियारपुर और शामचुरासी विधानसभाओं में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी स्तर का कार्यक्रम स्थानीय डेरा बाबा चरनशाह, बहादुरपुर में हुआ। जिसमे पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी उपस्थित हुए। योग कार्यक्रम में शिक्षार्थियों को योग शिक्षिका बहन संतोष कुमारी ने योग की बारीकियां बताई और इसे अपने रोजमर्रा की दिनचर्या में लागू करने की अपील की। इस मौके तीक्ष्ण सूद ने कहा कि
योग वह प्राचीन ज्ञान है जिसका सृजन भारत में हुआ।

Advertisements

योग शरीर, मन और मस्तिष्क को स्वस्थ एवं संतुलित रखता है, अतः योग को प्रतिदिन अवश्य अपनाएं। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने योग शिविर के अंत मे संबोधन करते हुए कहा कि योग ने विश्व में एक पहचान बनाई है, जब प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में यह प्रस्ताव दिया था, उस समय 175 देशों ने इसका समर्थन किया था। प्रधानमंत्री कार्यकाल का 9 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के रूप में जाना जाता है। उसी तरह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भी 9 साल पूरे हुए हैं।आज अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया जैसे विभिन्न देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

सबसे खुशी की बात यह है कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर डॉ बिन्दुसार शुक्ला,उमेश जैन,भारत भूषण वर्मा,एडवोकेट डीएस बागी, अमरजीत सिंह, पल्लवी शर्मा, अश्वनी शर्मा, राजन शर्मा, नरेश कुमार, अजय शर्मा, नीरू, ममता देवी, अनिता, विनय कुमार, रामदेव यादव, विशाल वर्मा, नीतीश, सुखचैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here