कांग्रेस केजरीवाल की जीत की खुशी मनाने की बजाय अपनी शर्मनाक हार पर करे मंथन: वर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। कांग्रेसी नेता बेशर्मी से अपने कार्यकर्ताओं का अपमान करते हुऐ दिल्ली में हुई कांग्रेस की शर्मनाक हार को छुपाने के लिय केजरीवाल की जीत को अपनी जीत के रूप में मान रहे है। उक्त बातों का प्रगटावा भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा ने एक प्रैस विज्ञप्ति में करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए मेहनत करता है और कांग्रेसी नेता सैटिंग। उन्होंने कहाकि कांग्रेस का दिल्ली में यह हाल रहा कि उसने अपनी सौतन को विधवा देखने के लिय खुद के पति की हत्या कर दी। लेकिन यह भी सत्य है कि अब देश के लोग कांग्रेस को अपने दिलों और दिमाग से निकाल चुके है।

Advertisements

श्री वर्मा ने कहाकि चिदम्बरम जैसे नेता मान रहे है कि जनता को अब बार बार मूर्ख नही बनाया जा सकता। काँग्रेस ने देश की जनता को 70 साल मूर्ख समझा कभी जनता की भलाई के लिए काम नहीं किया। दिल्ली में उसका यही हाल था जनता की बात नही सुनी गई। मात्र अरबो रुपये के घपले किये। उन्हने कहाकि अजीब बात है कि कांग्रेस को आज भी अपनी करनी पर अफसोस नही है। इसीलिए वह अपनी हार पर मंथन करने की बजाय भाजपा को नसीहत दे रही है।

वर्मा ने कहाकि कांग्रेस राज में पंजाब का बुरा हाल है यहाँ से विकास गयाब है। जो काम हो रहे है वो भी केन्द्र की योजनाओं के सहारे ही चल रहे है। विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोग भी कांग्रेस को दिल्ली जैसा जीरो वाला सबक सिखा देंगे और पंजाब की सत्ता भाजपा को सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि वेहतर होगा कि कांग्रेस अपनी पार्टी की कमजोरियां ढूंढे तांकि आने वालों चुनावो में उसकी ज़मानत जब्त न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here