Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh अब से पूरे नाम से जानी जाएगी गुरू अंगद देव वैटरनरी एवं...

अब से पूरे नाम से जानी जाएगी गुरू अंगद देव वैटरनरी एवं एनिमल साइंसिज़ यूनिवर्सिटी: गुरमीत खुड्डियां

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास तथा मछली पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज समूह आधिकारियों को हिदायत की कि अधिकारित तौर पर किये जाने वाले संचार या अन्य पत्र व्यवहार के लिए गुरू अंगद देव वैटरनरी एवं एनिमल साइंसिज़ यूनिवर्सिटी, लुधियाना को हमेशा इसके पूरे नाम के साथ ही दर्ज किया जाये।

Advertisements

दूसरे सिक्ख गुरू श्री गुरु अंगद देव जी के नाम पर स्थापित इस यूनिवर्सिटी के लिए संक्षिप्त नाम का प्रयोग करने के रुझान का सख़्त नोटिस लेते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इस संबंधी प्रमुख सचिव पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन तथा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रमुख सचिव श्री विकास प्रताप और वाइस चांसलर डा. इन्द्रजीत सिंह को कहा कि इन निर्देशों की सख़्ती के साथ पालना की जाये और यह यकीनी बनाया जाये कि अब से कोई भी व्यक्ति लिखित या जुबानी तौर पर, अधिकारित संचार या अन्य पत्र व्यवहार के लिए गुरू अंगद देव वैटरनरी और एनिमल साइंसिज़ यूनिवर्सिटी के संक्षिप्त नाम का प्रयोग नहीं करेगा। कैबिनेट मंत्री ने प्रमुख सचिव और वी.सी. को कहा कि इन निर्देशों की सख्ती से पालना को हर स्तर पर यकीनी बनाया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here