4 से 18 दिसंबर तक चलेगी टी.बी.फ्री इंडिया कैंपेन : डा. जतिंदर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सिविल सर्जन होशियारपुर डा. रेनू के निर्देशानुसार फगवाड़ा रोड स्थित टी.बी. अस्पताल में डा. जतिंदर कुमार जिला प्रोग्राम आर.एन.टी.सी.पी. होशियारपुर की अध्यक्षता में टी.बी. फ्री इंडिया कैंपेन संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जानकारी देते हुए डा. जतिंदर कुमार ने बताया कि टी.बी. फ्री इंडिया कैंपेन के अंर्तगत सरकारी स्वास्थ्यकर्मी आपको टी.बी. से जुड़ी जानकारी घर आकर देंगे। उन्होंने कहा कि यह कैंपेन 4 से 18 दिसंबर 2017 तक चलेगी।

Advertisements

जिसमें आर.एन.टी.सी.पी.टीमें, स्वास्थ्य कर्मी तथा आशा वर्करों के सहयोग से भट्ठों, झुग्गियों, जेलों, अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम तथा फैक्टियों में जाकर लोगों को टी.बी. का आधुनिक और सम्पूर्ण उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी तथा उनके बलगम की जांच तथा सी.बी.नॉट का टैस्ट कर अगर मरीज को टी.बी.की समस्या हो तो केवल दो दिन के अंदर मरीज का इलाज किया जाएगा। जोकि सरकारी स्वास्थ केंद्र में बिल्कुल मुफ्त किया। डा. जतिंदर कुमार ने कहा कि टी.बी. फ्री इंडिया कैंपेन के तहत होशियारपुर, रोपड़, मानसा, फाजिला, फरीदकोट, तरनतारण अन्य जिलों को कवर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here