Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh लोगों की जान माल की सुरक्षा पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता: बलकार...

लोगों की जान माल की सुरक्षा पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता: बलकार सिंह

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने वीरवार को लोहियां से सटे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और यहां लोगों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने यहां सेहत विभाग की तरफ से लगाए गए मेडीकल कैंपों का निरीक्षण किया और वहां लोगों को मिल रही सेहत सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। निकाय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लोगों के साथ संकट की इस घड़ी में पूरी तरह से खड़ी है और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आर्मी की टीमों को तैनात किया गया है, जोकि दिन-रात लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालने का काम कर रही हैं। इसी तरह राहत कार्यों के तहत लोगों तक खाना, रसद और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए अलग से टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने राज्यसभा मेंबर व पर्यावरर्णविद संत बलवीर सिंह सींचेवाल का आभार व्यक्त किया, जो दिन-रात इस इलाके में लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत सींचेवाल की तरफ से इलाके में लोगों की मदद के लिए वालंयिटर्स की नियक्ति की गई हैं और दिनरात लोगों तक जरूरत का हर सामान पहुंचा रहे हैं।

मंत्री बलकार सिंह ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए सभी जिलों को फंड्स भी जारी कर दिए गए हैं ताकि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए फंड्स और संसाधनों की कोई कमी नहीं है और जल्द ही हम सब मिलकर इस चुनौती से पार पा लेंगे। उन्होंने दोहराया कि लोगों की जानमाल की रक्षा करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है और इस कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में अफ़वाहों से दूर रहें और यदि कोई शरारती तत्व झूठी अफ़वाहें फैला कर माहौल ख़राब करता है तो उस सम्बन्धी जानकारी तुरंत ज़िला प्रशासन को मुहैया करवाई जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here