Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh आप किस हैसियत से शिरोमणि कमेटी के हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहे...

आप किस हैसियत से शिरोमणि कमेटी के हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहे हो-मुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल को पूछा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस. जी. पी. सी.) के हेल्पलाइन नंबर जारी करने की सख़्त निंदा करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को यह बताने की चुनौती दी कि उन्होंने किस हैसियत में यह नंबर जारी किये हैं। आज यहाँ जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता शिरोमणि कमेटी के अधिकारित प्रतिनिधि की बजाय इन नंबरों का विवरण सार्वजनिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कितनी हैरानी की बात है कि शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों की तरफ से अभी तक नंबर सार्वजनिक नहीं किये गए परन्तु सुखबीर बादल अपने चैनल पर यह नंबर जारी कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल किस हैसियत में यह नंबर जारी करके लोगों से मदद माँग रहे हैं जबकि अभी तक यह नंबर सार्वजनिक तौर पर प्रसारित भी नहीं हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उनका यह स्टैंड सही साबित हुआ है कि एक परिवार अपने निजी स्वार्थों के लिए शिरोमणि कमेटी को कंट्रोल कर रहा है। भगवंत मान ने कहा कि इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात क्या हो सकती है कि अनगिनत बलिदानों के बाद अस्तित्व में आई संस्था आज इन नेताओं के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। भगवंत मान ने कहा कि इन लोगों ने हमेशा ही अपने स्वार्थी राजनैतिक हितों के लिए शिरोमणि कमेटी का दुरुपयोग किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नेता अब राज्य के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते और वह इन नेताओं के शक्की किरदार से अच्छी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले ही इन सत्ता के भूखे राजनीतिज्ञों को सत्ता से दरकिनार कर दिया है और राज्य में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग इन नेताओं को राज्य और यहाँ के लोगों के विरुद्ध किये गुनाहों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here