
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी की बैठक में जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कहा कि अगर वास्तव मे बी.जे.पी. पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ पंजाब के लोगों का मन जीतने की बात करते हैं तो उन्हें सबसे पहले दलितों के लिए जो शब्द वान इस्तेमाल किए उसका समाधान करके ही पंजाब में दौरे शुरू करने चाहिए ताकि उनके मन को जो आघात पहुंचा है। उनको राहत मिल सके।

दलित समाज की वोटों पर हर पार्टी चुनाव के समय याद करके पंजाब में सत्तासीन होने का प्रयास करती है, लेकिन उन्हीं लोगों पर उन्हें आघात पहुंचाने वाले ब्यान देकर उनसे वोटों को कैसे प्राप्त किया जा सकता है। सुनील जाखड़ एक सुलझे हुए सूझवान नेता है। हर पार्टी उनकी इज्ज़त करती है। अगर यह वास्तव में पंजाब के लोगों का मन जीतना चाहते हैं तो उन्हें निसंकोच दलित समाज को साथ रखने की पहल करते हुये अपने बोले हुये शब्द वापिस लेने चाहिए और उनका दिल जीतना चाहिए जिससे आने वाले चुनाव में बी.जे.पी. का मार्ग प्रशस्त हो सके।
सबसे बड़ी बात अपनी स्टेज पर अच्छी छवि वाले नेताओं को बिठाना चाहिए जो लोग उनकी छवि खराब कर चुके हैं ऐसे लोगों को जनता आपके साथ किसी भी स्टेज पर नही देखना चाहती। इससे पार्टी को सिवाये नुक्सान के कुछ नही मिलेगा। इस अवसर पर निर्मल सिंह, उत्तम सिंह, बलविन्दर कुमार, हरिमित्र, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।










