Wednesday, October 28, 2026
Home Latest प्रो. लक्ष्मीकांता चावला वाराणसी में विश्व के सबसे बड़े टेंपल कंवेंशन में...

प्रो. लक्ष्मीकांता चावला वाराणसी में विश्व के सबसे बड़े टेंपल कंवेंशन में हुईं शामिल

senior bjp leader punjab

अमृतसर(द स्टैलर न्यूज़)। वाराणसी में विश्व के सबसे बड़े टेंपल कंवेंशन में श्री दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला शामिल हुईं। इस कांफ्रेंस का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने किया। प्रो. चावला ने मोहन भागवत से भेंट की। प्रो. चावला पंजाब से इस कांफ्रेंस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। तीन दिवसीय इस कांफ्रेंस में सैकड़ों मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल हुई हैं। वहीं कई प्रतिनिधि वर्चुअल तरीके से भी जुड़े हैं। प्रो. चावला ने कहा कि इस प्रकार की कांफ्रेंस जहां हमें एकता व परस्पर स्नेह रखने का संदेश देती है, वहीं मानवता को एक सूत्र में पिरोने का काम करती हैं। हिंदू के साथ ही सिख, बौद्ध और जैन धर्म से संबंधित मठ, मंदिर व गुरुद्वारों के पदाधिकारी भी कांफ्रेंस में शामिल हुए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here