Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur स्टेट इनविटेशन बास्केटबाल टूर्नामैंट 16 व 17 को

स्टेट इनविटेशन बास्केटबाल टूर्नामैंट 16 व 17 को

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़,(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा यूनाइटेड बास्केटबाल क्लब की ओर से दो दिवसीय स्टेट इनविटेशन बास्केटबाल टूर्नामेंट 16 व् 17 दिसंबर को करवाया जाएगा। इस संबंधी प्रबंधकों ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद गुरसेवक मार्शल, कोच बृज मोहन शर्मा, सुखबीर सिंह व मणिपाल के नेतृत्व में प्रवासी भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी भगत सिंह , लोक इन्कलाब बंच टांडा ,पत्रकारमंच टांडा व राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा टांडा के सहयोग से करवाए जा रहे इस टूर्नामैंट का उदघाटन सेवा अधिकार कमिशन के कमिश्नर लखविंदर सिंह लक्खी करेंगे जबकि इनाम वितरण मुख्य अतिथी हल्का विधायक संगत सिंह गिलजिया करेंगे।

Advertisements

टूर्नामैंट विशेष मेहमान के तौर पर जिला पुलिस मुखी जे इलनचव चेयरमैन सिल्वर ओक स्कूल तरलोचन सिंह बिट्टू मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट दौरान राज्य की नामवर टीमें हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिला स्तरीय ओपन व् अंडर 19 वर्ग के बास्केटबाल मुकाबले भी होंगे। इस दौरान मंजीत सिंह खालसा, मिंटू बैंचा, संदीप कुमार, परमिंदर सिंह, तजिंदर सिंह ढिल्लों, गुरचरण सिंह, सतवंत जग्गी, गुरमिंदर सिंह, डा. सरदारी लाल, अमित, धरमिंदर सिंह, बलजीत सिंह, राजू, राजवीर सिंह, हरप्रीत मनी, अमनदीप व वरिंदर पुंज भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here