Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा के देहांत पर किया दुख...

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा के देहांत पर किया दुख प्रकट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा के देहांत पर दुख प्रकट किया है। सुरिंदर शिंदा ने लम्बी बीमारी के बाद में लुधियाना के एक प्राईवेट अस्पताल में बुद्धवार को आख़िरी सांसे ली। 

Advertisements

अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने सुरिंदर शिंदा को अपने समय का महान पंजाबी गायक बताया, जिसकी दिल छूने वाली आवाज़ ने पंजाबी संगीत के लाखों प्रेमियों का दिल जीता। उन्होंने कहा कि सुरिंदर शिंदा के देहांत से पंजाबी संगीत जगत के क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी कमी पूरी करना मुश्किल है। भगवंत मान ने कहा कि सुरिंदर शिंदा को उनके प्रशंसको की ज़ुबान पर उनके गीतों से हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिंदा बेमिसाल गायक थे, जिन्होंने पंजाबी संगीत जगत में अपना अहम योगदान दिया। पारिवारिक सदस्यों के साथ सांत्वना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने की शक्ति प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here