Saturday, October 24, 2026
Home Latest सराय की बदहाली से लोग परेशान, सरपंच बोले अधूरी है सराय, फंड नहीं...

सराय की बदहाली से लोग परेशान, सरपंच बोले अधूरी है सराय, फंड नहीं मिल रहा

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। तलवाड़ा ब्लाक के गाँव सलांगडू जो अति पिछड़ा इलाका है के लोगों ने बताया कि वरसात के मौसम के कारण साफ़ सफाई की व्यवस्था वेहद खराब है जिस कारण वरसाती बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि गाँव में एक सराय बनाई गई है। अब यह सराय जंगल में तब्दील हो चुकी है चारों तरफ घासफूस का अम्बार है लगता ही नहीं कि यहाँ कोई सराय है।

Advertisements

गाँव में जब कोई समारोह होता है तो लोगों को इस सराय का कोई लाभ नहीं मिलता। सरपंच तथा अन्य संबंधित लोगों से वार वार गुहार लगाने के वाव्यूड कोई कार्रवाई नहीं होती। उधर इस मसले पर पर सरपंच अश्वनी कुमार ने बताया कि सराय अधूरी है साफ़ सफाई हम जल्दी करवा देंगे पर असल परेशानी फंड नहीं मिलने की है। हम ने सरकार से कई वार फंड माँगा है तांकि सराय का कार्य पूरा हो जाए पर फंड नहीं मिला रहा है।

सराय के पास बने जंगल घासफूस फैलने वारे सरपच ने कहा कि सराय के पास विनय नामक आदमी की जमीन है उस के बड़े बड़े बांस के झुण्ड के कारण सराय छुप चुकी है। हम ने इस आदमी को कई वार बांस के पेड़ हटाने को कहा है पर नहीं हटा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here