Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur शेरे पंजाब कप में होशियारपुर के तीन खिलाडिय़ों का चयन गर्व की...

शेरे पंजाब कप में होशियारपुर के तीन खिलाडिय़ों का चयन गर्व की बात: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन लगातार तरह-तरह के प्रयास करने में लगी हुई है। इस कड़ी में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दूसरे शेरे पंजाब टी-20 क्रिकेट टूर्नामैंट का आयोजन 10 जून से 28 जून तक आईएस बिंदरा स्टेडियम मोहाली में किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की क्रिकेट के लिए गर्व की बात है कि जिले से संबंधित तीन क्रिकेट खिलाड़ी हैरल वशिष्ट, तरुण सरीन व रचित सोनी का इस टूर्नामैंट में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी होशियारपुर के अशीष घई, तरुण सरीन व रमन अरोड़ा को इस टूर्नामैंट में खेलने का मौका मिला था। उन्होंने बताया कि सारे पंजाब से लगभग सभी राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा उभरते हुए नए क्रिकेटर इस टूर्नामैंट में भाग लेंगे। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर के इन खिलाडिय़ों के चयन से अन्य क्रिकेट खिलाडिय़ों का भी मनोबल बढ़ेगा तथा उन्होंने क्रिकेट खेल रहे सभी खिलाडिय़ों को मेहनत व लगन से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन कर होशियारपुर का नाम रोशन करने की बात कही।

Advertisements

हैरल वशिष्ट, तरुण सरीन व रचित सोनी का हुआ चयन

डा. घई ने कहा कि जिस तरह एचडीसीए के प्रशिक्षक दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी , दलजीत धीमान, अशोक शर्मा तथा महिला कोच दविंदर कल्याण खिलाडिय़ों को कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होशियारपुर के कई क्रिकेट खिलाड़ी लडक़े व लड़कियां पंजाब और देश का नेतृत्व कर होशियारपुर का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने शेरे पंजाब कप के लिए चुने हुए खिलाडिय़ों को इस बड़े टूर्नामैंट में भाग लेने से पहले और रवाना होने से पहले एचडीसीए की तरफ से शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी इस टूर्नामैंट में प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे। डा. घई ने बताया कि 10 से 28 जून तक चलने वाले इस टूर्नामैंट के सभी मैचों का स्टार स्पोटर्स पर सांय 4 बजे से रात 10 बजे तक सीधा प्रसारण होगा। एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने शेरे पंजाब कप जैसे बड़े टूर्नामैंट का आयोजन कर नए क्रिकेटरों के लिए अच्छे अवसर पैदा करने के लिए पंजाब क्रिकेटर एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता, पीसीऐ सचिव दिलशेर खन्ना तथा संयुक्त सचिव सुरजीत राये के साथ समूह पीसीए सदस्यों को बधाई व धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here