Monday, October 19, 2026
Home Latest 2024 का चुनाव नरेन्द्र मोदी और भाजपा के लिए एक नैतिक हार...

2024 का चुनाव नरेन्द्र मोदी और भाजपा के लिए एक नैतिक हार है: कांग्रेस

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो चुके है। जिसे बाद सियासी हलचल बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी की कार्य समिति और संसदीय दल की बैठकों का उल्लेख करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘2024 का चुनाव नरेन्द्र मोदी और भाजपा के लिए एक नैतिक हार है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और ‘इंडिया जनबंधन’ के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है।”

Advertisements

उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी के लिए ढोल पीटने वाले उनकी नैतिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत हार वाले जनादेश में भी उम्मीद की किरण तलाश रहे हैं।” उन्होंने कहा, “इसे खूब प्रचारित किया जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीन बार जनादेश प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं। लेकिन किसी पार्टी को 240 सीटों तक ले जाना और एक-तिहाई प्रधानमंत्री बनना जनादेश कैसे है, इसे स्पष्ट नहीं किया जा रहा है।” उन्होंने कहा, ‘‘नेहरू के बाद मोदी अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने तीन बार शपथ ली हो- लगातार हो या न हो। अटल बिहारी वाजपेयी ने 1996, 1998 और 1999 में तीन बार शपथ ली थी और इंदिरा गांधी ने 1966, 1967, 1971 और 1980 में 4 बार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here