Monday, October 19, 2026
Home National ‘मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा...

‘मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा रहा: चिराग पासवान

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। एनडीए के संसदीय दल की बैठक की गई। इस बैठक में मोदी को एनडीए दल का नेता चुना गया। इस बैठक में चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि नरेंद्र मोदी भारत देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है जो उनके लिए बहुत गर्व की बात है।

Advertisements

इस मौके चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान ने कहा था कि मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा रहा है. देश और करोड़ों देशवासियों को अंधेरे से बाहर निकालने की एकमात्र उम्मीद आप ही हैं. इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के पैर भी छुए और उन्हें गले भी लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here