स्पीकर कुलतार संधवां द्वारा स्वतंत्रता संग्रामी अमर सुखीजा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने स्वतंत्रता संग्रामी अमर सिंह सुखीजा के निधन पर गहरे दुख व्यक्त किया है। यहाँ से जारी बयान में स्पीकर स. संधवां ने कहा कि अमर सिंह सुखीजा ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान फरीदकोट रियासत के विरुद्ध चलाए गए परजामंडल आंदोलन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह के कंधे से कंधा जोड़ कर इस संघर्ष में उनका साथ दिया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के दौरान फरीदकोट रियासत की तरफ से अमर सिंह सुखीजा को अनेक सज़ाएं दीं गई, परन्तु उन्होंने बिना झुके देश की स्वतंत्रता में अपना अहम योगदान डाला। उन्होंने कहा कि अमर सिंह सुखीजा के जाने से हम एक विलक्षण सख्शियत से वंचित हो गए हैं।  उन्होंने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास दे और पीछे रहे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here