Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur शिवम ओहरी बने जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष

शिवम ओहरी बने जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व और जोनल प्रभारी जीवन गुप्ता व जिला प्रभारी मोहनलाल सेठी के साथ विचार-विमर्श करके शिवम ओहरी को भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष नाते नियुक्त किया गया है।

Advertisements

शर्मा ने नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में युवाओं को साथ जोड़ने का काम बखूबी निभाएंगे। जिसका लाभ निश्चित तौर पर युवा मोर्चा को मिलेगा। नवनियुक्त जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी ने प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे और युवाओं को पार्टी से जोड़ने काम करेंगे। ओहरी ने कहा कि 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा शक्ति निर्णायक भूमिका अदा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here