माइनस 2 डिग्री में नंगे पांव दौडक़र गोल्ड मैडल जीतने वाली बख्शो देवी ने निगला जहर, हालत गंभीर

Baksho-Devi-serious-admit-in-hospital-Hoshiarpur.jpg

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव ईसपुर निवासी बख्शो देवी उर्फ हिमाचल की उडऩपरी जिसने माइनस-2 डिग्री में नंगे पांव 5 हजार मीटर दौड़ जीतकर कर गोल्डमैडल हासिल किया था ने संदिग्ध अवस्था में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।

Advertisements

जिससे उसकी हालत खराब हो गई। गंभीर अवस्था को देखते हुए उसके परिजन उसे ईसपुर अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे ऊना सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। मगर, यहां भी उसकी हालत में सुधार न होता देख डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया था। बख्शो देवी ने गत देर सायं कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी थी, मगर फिलहाल बख्शो देवी ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

 

 

 

http://pahadi.desi/udanpari-in-una-district-of-himachal-gets-nigla-poison/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here