Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur सोमप्रकाश ने वृंदावन की ट्रेन शुरू करवा कर भक्तों को दिया तोहफा:...

सोमप्रकाश ने वृंदावन की ट्रेन शुरू करवा कर भक्तों को दिया तोहफा: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर से वृंदावन के लिए रेल यात्रा होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और होशियारपुर से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश का पार्टी और होशियारपुर के भक्तों की ओर से धन्यवाद किया है।

Advertisements

होशियारपुरवासियों पर श्री बांके बिहारी की कृपा बरसी

शर्मा ने बताया कि होशियारपुर औऱ उसके आस पास के क्षेत्रों की बड़ी देर से एक मांग थी कि यहां से वृंदावन के लिए सीधे ट्रेन शुरू की जाए,क्योंकि यहां से नियमित हज़ारों की संख्या में श्रदालु वृंदावन श्री बांके बिहारी मंदिर में नतमस्तक होने जाते है। उन्हें दर्शनों के लिए काफी लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी।लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था को प्रमुखता देते हुए स्थानीय सांसद व राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने इस मामले में रेल मंत्री को चिट्ठी लिखकर भक्तों की भावनाओं से अवगत करवाया और कई बार रेल मंत्री से मुलाकात करके होशियारपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को वाया फगवाड़ा, चंडीगढ़-मथुरा से आगरा तक ले जाने में सफल हुए है।

शर्मा ने कहा कि श्री बांके बिहारी की अपार कृपा से होशियारपुर वासियों को यह तोहफा मिला है।इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेल मंत्री व सांसद व राज्य मंत्री सोमप्रकाश के ऋणी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here