Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur स्पैशल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है आशादीप वैल्फेयर...

स्पैशल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है आशादीप वैल्फेयर सोसायटी: कुन्दन कुमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल जहान खेलां का कुन्दन कुमार, रीजनल मैनेजर, एस.बी.आई होशियारपुर ने दौरा किया। स्पैशल बच्चों की गतिविधियां, स्पैशल ऐजूकेशन, फिजियोथरेपी, स्पीच थरेपी, सेंसरी गतिविधियां देख कर कुन्दन कुमार भावुक हो गये। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के सलाहकार परमजीत सिंह सचदेवा जी ने मुख्यातिथि कुन्दन कुमार जी का स्वागत किया, स्कूल के इतिहास तथा गतिविधियों की जानकारी दी।

Advertisements

स्पैशल बच्चों ने पौधा भेंट कर मुख्यातिथि जी का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस अवसर पर कुन्दन कुमार तथा उनकी टीम ने सी.एस.आर. गतिविधियों के अंतर्गत स्कूल के स्पैशल बच्चों को ब्हील चेयरस भेंट की। कुन्दन कुमार ने स्कूल की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आशादीप वैल्फेयर सोसायटी स्पैशल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत अच्छा प्रयास कर रही है, इससे स्पैशल बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास हो रहा है, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वोकेशन ट्रेनिंग, स्वयं सहायता कौशल, सेनसरी गतिविधियों तथा खेलों में स्पैशल बच्चे भाग ले रहे हैं।

आशादीप वैल्फेयर सोसायटी स्पैशल बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रही है। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान स. तरनजीत सिंह जी ने कुंदन कुमार तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्पैशल बच्चों द्वारा बनाई पेंटिंग मुख्यातिथि जी को स्मृति चिन्ह के रुप में भेंट की गई। इस अवसर पर कर्नल गुरमीत सिंह, हरबंस सिंह, मलकीयत सिंह महेड़ू, राम आसरा, हरमेश शर्मा, बरिंदर कुमार, प्रिंसीपल शैली शर्मा, स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here