
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सिटी पुलिस होशियारपुर ने बहादुरपुर चौक के समीप एक ट्रैक्टर पर एलईडी लगाकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को रोककर उसके खिलाफ कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सनजीवन ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरपुर चौक के समीप कुछ युवक जोकि ट्रैक्टर पर एलईडी लगाकर घूम रहे थे जिसे पुलिस ने रोककर कानूनी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रैक्टर पर ऐसे घूमने वालों पर सख्त से कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस प्रशासन का सहयोग दे।











