
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा में शिक्षा प्राप्त कर रही बीए एलएलबी आनर्स की छात्रा प्राकृति सग्गी ने पहले समैस्टर में कालेज में पहला व यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान प्राप्त करके कालेज, अध्यापकों एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है। प्रकृति ने 600 में से 447 अंक प्राप्त करके यह उपलब्धि हासिल की है।

प्रकृति के पिता बालकिशन सग्गी, चाचा बलराम पराशर व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने प्रकृति की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उसे इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया है।












