प्रधानमंत्री मोदी की दुरदर्शी सोच से इसरो के वैज्ञानिकों ने रचा इतिहासः भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपी चंद कपूर, जिला उपाध्यक्ष उमेश जैन, जिला महामंत्री जतिंदर सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी  नेतृत्व और मार्गदर्शन ने इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था।चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे जो दुनिया के लिए असंभव था,उसपर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है. आज की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिको के साथ साथ पूरे देशवासियों को बधाई है।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।देशवासियों को इसरो समेत अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।इस महान अवसर पर हम इसरो और वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करते है क्योंकि उनके कौशल, साहस और प्रतिभा के कारण हमें यह उपलब्धि मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here