Thursday, October 22, 2026
Home Latest पंजाब सरकार अमन कानून की व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है:...

पंजाब सरकार अमन कानून की व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है: रणजीत खोजेवाल 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया: मुख्यमंत्री राज्यपाल विवाद पर मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बीएल पुरोहित के बीच चल रही जंग के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केवल संवेदनशील मुद्दों को भटकाने के लिए राज्यपाल के साथ विवाद को बढ़ाया है। खोजेवाल ने कहा कि सीएम भगवंत मान को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पत्रों का जवाब देना चाहिए। इसे केवल राज्य का मामला कहकर या अड़ियल रवैया अपनाकर मामले को घुमाने की कोशिश न करें।मान सरकार के पास राज्यपाल की संवैधानिक नियुक्ति पर सवाल उठाने का कोई कारण या तर्क नहीं है।

Advertisements

खोजेवाल ने कहा कि अनाड़ी और अड़ियल रवैया न तो समाज के लिए अच्छा है और न ही यह परिवार के लिए अच्छा है।नशा और भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब के लोगों ने अपने भाग्य की बागडोर सौंपी थी,लेकिन अफसोस की बात है कि नशे को लेकर लोगों ने खुद एक पहल की,लेकिन सरकार डेढ़ साल में नशा तो काया ख़तम होना था, पर नशा दुगुनी गति से बढ़ गया।खोजेवाल ने कहा कि सीएम मान पंजाब के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं,लेकिन राज्यपाल ने जो मुद्दे उठाए हैं, उनका जवाब देना चाहिए,क्योंकि राज्यपाल ने संवैधानिक दायरे में रहकर मुद्दे उठाए हैं। यहां तक ​​कि खोजेवाल ने आप सरकार को सलाह दी।

उन्होंने पंजाब की आप सरकार को दिल्ली की तर्ज पर राज्यपाल या केंद्र के साथ किसी भी तरह के टकराव से बचने की सलाह दी। खोजेवाल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने लोगों को गुमराह किया कि सरकार बनते ही आपकी जिंदगी के चार चांद लगा दिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में स्कूलों और अस्पतालों के माध्यम से बेहतर सेवाएं देने की बात कही थी। लोगों को लगा कि यह संभव हो सकता है लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के कारण सुरक्षा के मामले में अन्य राज्यों की तुलना में बेहद गंभीर स्थिति से गुजर रहा है।

पंजाब सरकार अभी तक अमन कानून की व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में विफल रही है। आतंकवादी गतिविधियों और गैंगस्टरवार में नामी लोगों की जान गवां चुके है। सरकार का अस्तित्व इस बात पर निर्भर करता है कि लोगों को सरकार पर कितना भरोसा है? बड़ी-बड़ी बातें करके लोगों का भरोसा नहीं जीता जा सकता। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट पियूष मनचंदा,जिला उपप्रधान कपूर चंद थपर, जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन, यूथ बीजेपी के जिला प्रधान सन्नी बैंस, राकेश गुप्ता, लक्की सरपंच, संदीप थिंद मुश्कवेद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here