नौजवान पीढ़ी को धर्म व विरासत से जोडऩे के लिए पंजाब सरकार प्रयत्नशील: जय कृष्ण रौढ़ी

दसूहा/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने दसूहा के गांव आलमपुर दाना मंडी में बाबा मक्खन शाह लुबाणा ‘गुरु लाधो रे’ दिवस संबंधी करवाए गए विशाल कीर्तन दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर विधायक दसूहा एडवोकेट कर्मबीर सिंह घुम्मण, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, हलका इंचार्ज मुकेरियां प्रो. गुरध्यान सिंह मुल्तानी के अलावा अन्य गणमान्यों ने भी हाजिरी लगाई।

Advertisements

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने इस मौके पर कहा कि हमें अपने गुरु साहिबान व अन्य महान शख्सियतों की ओर से बताए गए रास्ते पर चलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि बाबा मक्खन शाह लुबाणा वह महान शख्सियत थे, जिन्होंने मानवता को सच्चे गुरु के दर्शन करवाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नौजवान पीढ़ी को अपने धर्म व विरासत से जोड़े रखने के लिए अहम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी महान शख्सियतों के दिन जरुर मनाने चाहिए ताकि आने वाली पीढिय़ों को इस संबंधी जानकारी मिल सके।

इस मौके पर विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मण, ब्लाक अध्यक्ष दिलबाग सिंह गोरसियां के अलावा अन्य गणमान्यों ने संबोधित किया। इस दौरान अलग-अलग रागी व ढाडी जत्थों ने संगतों को कीर्तन व ढाडी वारों के माध्यम से गुरु चरणों के साथ जोड़ा, जिनमें बाबा हरभजन सिंह सोतला वाले, सोई ब्रदर्स मेहता का जत्था, ढाडी जत्था सरुप सिंह खडियाना आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here