Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur 14 को मनाया जाएगा श्री नामदेव जी महाराज का प्रकाश उत्सव

14 को मनाया जाएगा श्री नामदेव जी महाराज का प्रकाश उत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि भगत नामदेव जी सभा, होशियारपुर की ओर से 14 दिसंबर दिन रविवार को बड़ी श्रद्धापूर्वक हरगोबिंद नगर, हरियाणा रोड नलोईयां चौक के नजदीक नामदेव गली में संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का 755वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है।

Advertisements

जानकारी देते हुए प्रबंधको ने बताया कि 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे पूजा अर्चना के उपरांत दिव्य ज्योति जागति संस्थान द्वारा प्रभु का गुणगान किया जाएगा और भंडारा आरंभ किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इस अवसर पर डा. सरबन सिंह और डा. रमनदीप कौर द्वारा फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here