
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ.गगनदीप चीमा जी की अध्यक्षता में माननीय ज़िला तथा सैशन जज-कम-चेयरमैन, ज़िला कानूनी सेवायें अथारटी होशियारपुर के आदेशानुसार ’’नशा मुक्त मुहिंम पंजाब’’ के सहयोग से सैमीनार करवाया गया जिस में एडवोकेट विनसी मल्लिक तथा पैरामैडिकल वलन्टियर अनीता कुमारी ने विषय अनुसार अपने विचार पेश किये।

कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ.गगनदीप चीमा जी ने आये हुये मेहमानों का स्वागत करते हुये पुराने समय से नशों के प्रति बनी हुई धारणा पर चर्चा करते हुये कहा कि आजकल नशों में कैमिकल का इस्तेमाल होने के कारण इनके के नुक्सान गंभीर निकलते हैं, इसलिये हमें नशों से दूर रहना चाहिए। इसी तरह मोबाईल की आदत भी आजकल एक नशा बन चुकी है जिससे हमें हमेशा दूर रहना चाहिए। एडवोकेट विनसी मल्लिक ने भी नशों के प्रति जागरूक करते हुये इस के बुरे परिणामों का ज़िक्र करते हुये इसके प्रति बनती कानूनी मदद का ज़िक्र किया।
समारोह में मंच संचालन की भूमिका डॉ.निती शर्मा ने की। रैड रिबन क्लब के इंचार्ज तथा वाईस प्रिंसीपल विजय कुमार ने सभी का समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसर रणजीत कुमार के इलावा कॉलेज स्टाफ के कौंसल मैंबर नवदीप कौर तथा हरजिन्दर सिंह, स्टाफ मैंबर तथा भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।











